Cinematic Haryana हरियाणा प्रदेश की पहली हरियाणवी सिनेमा वेबसाइट

चौपाल हरियाणवी

चौपाल हरियाणवी (Chaupal Haryanvi) : हरियाणवी मनोरंजन को नई पहचान देने वाला OTT प्लेटफॉर्म

Bosna Digital Entertainment Pvt. Ltd. द्वारा संचालित Chaupal आज क्षेत्रीय भारतीय भाषाओं के सबसे लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म्स में से एक बन चुका है। “चौपाल” शब्द भारतीय ग्रामीण संस्कृति में उस स्थान को दर्शाता है, जहाँ लोग एक साथ बैठकर बातचीत, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियाँ करते हैं। इसी भावना को डिजिटल रूप देकर Chaupal OTT की शुरुआत की गई।इस प्लेटफॉर्म की स्थापना पंजाबी मनोरंजन चैनल Pitaara TV से जुड़े समूह द्वारा की गई थी। शुरुआत में इसका मुख्य फोकस पंजाबी कंटेंट पर था, लेकिन समय के साथ हरियाणवी और भोजपुरी भाषा के दर्शकों की बढ़ती मांग को देखते हुए इसे एक बड़े क्षेत्रीय मनोरंजन मंच के रूप में विकसित किया गया।भारत में Chaupal को Amazon Prime Video Channels पर भी उपलब्ध कराया गया, जबकि अमेरिका में यह ZEE5 Global के साथ ऐड-ऑन सेवा के रूप में लॉन्च हुआ। इसके अलावा प्लेटफॉर्म ने Airtel Xstream Play, Tata Play Binge, Watcho, JioTV और OnePlus TV जैसे कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ साझेदारी भी की। इस OTT प्लेटफॉर्म के मैनेजिंग डायरेक्टरSसंदीप बंसलl हैं, जिन्होंने क्षेत्रीय भाषाओं के कंटेंट को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हरियाणा में Chaupal का विस्तार

अगस्त 2021 में चौपाल हरियाणवी को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया। यह वह समय था जब हरियाणवी सिनेमा और वेब कंटेंट तेजी से डिजिटल प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ रहा था। हरियाणवी भाषा और संस्कृति की लोकप्रियता को देखते हुए Chaupal ने 2022 से हरियाणवी फिल्मों, वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्मों का निर्माण और प्रसारण बड़े स्तर पर शुरू किया।

आज Chaupal पर लगभग 168 से अधिक हरियाणवी प्रोजेक्ट्स उपलब्ध हैं, जिनमें फिल्में, वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री और ओरिजिनल कंटेंट शामिल हैं। इस प्लेटफॉर्म ने हरियाणवी कलाकारों, लेखकों, निर्देशकों और तकनीशियनों को एक नई पहचान देने का काम किया है।

Chaupal ने केवल मनोरंजन तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि हरियाणवी लोक संस्कृति, ग्रामीण जीवन, सामाजिक मुद्दों और लोक कलाकारों को भी डिजिटल मंच प्रदान किया।

Kachadhari, Sheetla Mata Gurugram Wale जैसे प्रोजेक्ट्स ने यह साबित किया कि हरियाणवी कंटेंट अब केवल क्षेत्रीय सीमाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुँच बना चुका है।

आज Chaupal हरियाणवी सिनेमा और डिजिटल मनोरंजन के लिए एक मजबूत मंच बन चुका है, जिसने हरियाणा की भाषा, संस्कृति और कलाकारों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।