साहिल लोहान

हरियाणा के उभरते हुए कलरिस्ट, DI आर्टिस्ट और एडिटर

साहिल लोहान हरियाणा फिल्म एवं म्यूजिक इंडस्ट्री के उन युवा तकनीकी कलाकारों में से हैं जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और स्वयं के प्रयासों से कलर ग्रेडिंग (DI), वीडियो एडिटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। साहिल लोहान का जन्म 4 सितम्बर 1999 को हरियाणा के हिसार जिले के सरहेड़ा गांव में हुआ। उनके पिता हरियाणा रोडवेज में कंडक्टर के पद पर कार्यरत रहे हैं, जबकि उनकी माता एक गृहिणी हैं। उनकी फैमिली आज भी वहीं गाँव में रहती है। प्रारंभिक शिक्षा हरियाणा में ही हुई तथा उन्होंने अपनी 12वीं कक्षा बरवाला (हिसार) से पूरी की। शिक्षा के बाद साहिल अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ आ गए, जहां उन्होंने Arena Animation से वीडियो एडिटिंग का प्रोफेशनल कोर्स किया। एडिटिंग की पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने DI (Digital Intermediate) और Color Grading की बारीकियां स्वयं इंटरनेट, यूट्यूब और गूगल के माध्यम से सीखीं। अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने फ्रीलांस प्रोजेक्ट्स पर काम करते हुए लगातार अनुभव प्राप्त किया और पोस्ट-प्रोडक्शन की विभिन्न तकनीकों में महारत हासिल की। साहिल को बचपन से ही कैमरे और फिल्म निर्माण में विशेष रुचि थी। इसी जुनून के चलते उन्होंने अपने भाई रयान लोहान के साथ मिलकर छोटे-छोटे वीडियो प्रोजेक्ट्स, पोस्टर डिज़ाइन और अन्य क्रिएटिव कार्यों पर काम करना शुरू किया। धीरे-धीरे उन्होंने मोशन ग्राफिक्स, पोस्टर मेकिंग, VFX तथा ऑनलाइन एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में भी अपनी पहचान बनाई। वर्ष 2016 में उन्होंने स्कूलों के लिए विज्ञापन फिल्मों पर कार्य करना शुरू किया। इसके बाद उन्हें पहली बड़ी फिल्म “उन्नी इक्की (19-21)” में ऑनलाइन एडिटर के रूप में कार्य करने का अवसर मिला। यह उनके करियर का महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। अपने करियर में साहिल लोहान ने अनेक प्रतिष्ठित ब्रांड्स और संस्थाओं के विज्ञापनों पर कार्य किया है, जिनमें प्रमुख रूप से: सुषमा ग्रुप (Sushma Group)
महिंद्रा (Mahindra)
स्वराज (Swaraj)
किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) जैसे नाम शामिल हैं।
फिल्मों और विज्ञापनों के अतिरिक्त साहिल ने विभिन्न वेब सीरीज़ और फिल्मों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने “सेफ हाउस 02” वेब सीरीज़ में कलरिस्ट (Colorist) के रूप में कार्य किया, जो हरियाणवी मनोरंजन जगत में उनकी पहली प्रमुख वेब सीरीज़ थी। इसके अलावा उन्होंने:

तोता “में VFX कार्य
“1600 मीटर” में तकनीकी योगदान
राजस्थानी फिल्म “परीक्षा” के प्रोमो और पोस्टर निर्माण
“मेवात” वेब सीरीज़ के VFX और पोस्टर डिज़ाइन . जैसे कई उल्लेखनीय प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। साहिल लोहान वर्तमान में रिलीज़ होने वाली फिल्म “अंगद” से भी जुड़े हुए हैं, जिसमें उन्होंने ऑनलाइन एडिटर और एसोसिएट एडिटर के रूप में कार्य किया है। म्यूजिक इंडस्ट्री में भी साहिल का योगदान उल्लेखनीय रहा है। वे अब तक लगभग 75 से अधिक म्यूजिक वीडियोज़ की एडिटिंग, कलर ग्रेडिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन का कार्य कर चुके हैं। डॉक्यूमेंट्री निर्माण के क्षेत्र में भी उन्होंने अपनी तकनीकी दक्षता का परिचय दिया है। उन्होंने Cinematic Haryana Production की सूरजकुंड मेला डॉक्यूमेंट्री सहित लगभग 7 से 8 डॉक्यूमेंट्री फिल्मों की एडिटिंग और DI का कार्य किया है। वर्तमान में साहिल लोहान चंडीगढ़ में रहते हैं और मुख्य रूप से विज्ञापन फिल्मों, म्यूजिक वीडियोज़, वेब सीरीज़, फिल्मों तथा डॉक्यूमेंट्री प्रोजेक्ट्स के पोस्ट-प्रोडक्शन कार्यों से जुड़े हुए हैं। अपनी मेहनत, तकनीकी समझ और रचनात्मक दृष्टिकोण के कारण वे हरियाणा और उत्तर भारत की क्षेत्रीय मनोरंजन इंडस्ट्री में एक विश्वसनीय कलरिस्ट, DI आर्टिस्ट और एडिटर के रूप में पहचान बना चुके हैं।
Scroll to Top